Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) आज यानी 28 जुलाई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठे थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट को इस वेबसाइट पर देखा जा सकता है- rajresults.nic.in। इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसलिए रिजल्ट देखते समय वेबसाइट पर लोड पड़ने की भी संभावना है। ऐसे में आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
एमएस के जरिए रिजल्ट कैसे देखें-
इसके लिए छात्रों को मैसेज करना होगा। इसके लिए छात्रों को फोन के मैसेज ऑप्शन में जाकर टाइप करना होगा RESULTRAJ10AROLL NUMBER। इसके बाद इसे 56263 पर भेज दें। आपको बता दें इस साल 11,79,830 छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। छात्र रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में नीचे रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
कैसे देखें रिजल्ट-
- सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- फिर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
- छात्र चाहें तो यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।
इससे पहले साल 2019 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 79.85 फीसदी रहा था। जिसमें लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.35 फीसदी था और लड़कों का 79.45 फीसदी था। इसके अलावा आरबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 जुलाई को ही जारी किया था। जिसमें कुल 90.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसमें साइंस का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी किया गया, जिसमें 91.96 फीसदी छात्र पास हुए थे।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
NEET 2020: नीट परीक्षा को स्थगित करने की हो रही मांग, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

0 Comments