Rbse 10th Board Class Result 2020 Live Updates News In Hindi Check Rajasthan Board Bser Class 10 Result At...




पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।


*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200





खास बातें


RBSE 10th Result 2020 Live Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE - Rajasthan Board Of Secondary Education)  28 जुलाई यानि आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। बता दें कि परिणाम शाम 4 बजे घोषित होंगे। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in है। इसके अलावा छात्र अपने परिणाम कुछ निजी वोबसाइट्स पर भी देख सकते हैं। अमर उजाला का ये लाइव ब्लॉग आपको पल-पल की अपडेट दे रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर छोटी से छोटी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।



लाइव अपडेट



02:29 PM, 28-Jul-2020


साल 2018 के आंकड़े


साल 2018 में, राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा  की परीक्षा में 79.86 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।





02:23 PM, 28-Jul-2020


लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशात


पिछले साल यानि साल 2019 में, राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने पास प्रतिशत 80.35 फीसदी हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 79.45 फीसदी रहा।


02:18 PM, 28-Jul-2020


पिछली साल का पास प्रतिशत


साल 2019 में, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 79.85 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 


02:10 PM, 28-Jul-2020


RBSE 10th Result 2020: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट


चरण - 1 राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

चरण - 2 अब हेमपेज पर दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

चरण - 3 विद्यार्थी इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे एक नई विंडो खुल जाएगी।

चरण 4 जहां अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
(नोट- विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।)


01:42 PM, 28-Jul-2020


RBSE 10th Result 2020 Live Updates: आज शाम 4 बजे घोषित होंगे 10वीं परीक्षा के नतीजे


कल यानि 27 जुलाई को परिणामों के लिए एक ट्वीट जारी हुआ था। पढ़ें-

 





Post a Comment

0 Comments