Edited By M Salahuddin | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
पिछले साल झारखंड ऐकडेमिक काउंसिल ने 12वीं क्लास का रिजल्ट 14 मई को जारी किया था। इस साल भी मई तक रिजल्ट जारी करने की योजना थी लेकिन देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के मद्देनजर ऐसा नहीं हो सका। पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम के 79.97 फीसदी, साइंस के 57 फीसदी और कॉमर्स के 70.44 फीसदी छात्र पास हुए थे।
झारखंड बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट 8 जुलाई, 2020 को जारी किया गया। 10वीं क्लास में लड़कों का पास पर्सेंटेज 75.88 फीसदी था जबकि लड़कियों का पास पर्सेंटेज 74.25 फीसदी था।
JAC Jharkhand board 12th Result Live Updates: रिजल्ट के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
10:34 am: इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का एग्जाम 10 से 28 फरवरी तक हुआ था। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 20 मार्च को शुरू होना था लेकिन कोरोनावयरस संक्रमण के फैलने के बाद उसे टाल दिया गया। आखिरकार 28 मई को मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।
इसे भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, कहां और कैसे करें चेक
10:25 am: अधिकारियों के मुताबिक, जेएसी ने मई तक परिणाम घोषित करने की योजना बनाई थी, लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई।
10:20 am: झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बोर्ड के रांची स्थित मुख्यालय में जारी करेंगे। इस मौके पर झारखंड ऐकडेमिक काउंसिल के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
10: 10 am: आर्ट, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट दिन के 1.00 बजे आएगा।
10:05 am: इस साल झारखंड बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा 2.34 लाख छात्रों ने दी थी।

0 Comments