JAC 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा कक्षा...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। झारखंड अकैडमिक काउंसिल (जेएसी) आज यानि गुरुवार को झारखंड कक्षा 12वीं का रिजल्ट (JAC 12th Result 2020) घोषित करेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि रिजल्ट दोपहर एक बजे तक जारी हो जाएगा। रिजल्ट को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा घोषित किया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। इस साल झारखंड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 2.40 लाख छात्र बैठे थे।

JAC 12th Result 2020, JAC 12th Result, jharkhand, jharkhand class 12 result, result, board exams, board exam, how to check jharkhand 12 result, jharkhand academic council, jharkhand board 12th result 2020, झारखंड, झारखंड कक्षा 12वीं रिजल्ट, रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा, जेएसी 12वीं रिजल्ट 2020, झारखंड बोर्ड

जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है, वह अपना रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट jacresults.com, jac.nic.in और jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। इस खबर में नीचे रिजल्ट देखने के लिए आसान चरण बताए गए हैं, छात्र उनकी सहायता से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, छात्र उसपर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकते हैं। काउंसिल सभी स्ट्रीम- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी करेगी।

बड़ी संख्या में छात्र अपना रिजल्ट देखेंगे तो ऐसे में इन वेबसाइट पर लोड पड़ने के कारण रिजल्ट देखने में परेशानी हो सकती है। अगर छात्रों को कोई परेशानी आती है, तो वह इन वेबसाइट indiaresults.com और examresults.net पर जाकर भी अपना जेएसी कक्षा 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि छात्रों को सलाह दी जाती है कि पहले वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।

जेएसी कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले छात्रों को जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें।
  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • छात्र यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य की सुविधा के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले जेएसी ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट जारी किया था। ये रिजल्ट 8 जुलाई को जारी किया गया था। राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3.85 लाख छात्र बैठे थे, जिनमें से 75.01 फीसदी छात्र पास हुए। यहां 75.88 फीसदी लड़के और 74.25 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं साल 2019 की बात करें तो तब जेएसी ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 14 मई को जारी किया था। जिसमें साइंस स्ट्रीम में 57 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 70.44 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसके बाद 21 मई को आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 79.91 फीसदी छात्र पास हुए थे।

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Maharashtra 12th Result 2020: महाराष्ट्र कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें




Post a Comment

0 Comments