एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Sun, 19 Apr 2020 11:51 AM IST
अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाकर सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो बिना सीटीईटी (CTET) परीक्षा में सफलता पाए यह संभव नहीं है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता ही वो परीक्षा है जो आपको शिक्षक बनने की योग्यता प्रदान करती है। यह परीक्षा आपको प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में टीचर बनने का प्रमाण पत्र थमाती है। सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित होती है। इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों की शिक्षक बनने की योग्यता परखी जाती है। सीटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के बाद ही आप सरकारी और निजी स्कूलों में टीचर के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।
इस साल यह परीक्षा 5 जुलाई को है। ऐसे में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 'अमर उजाला' समूह की 'सफलता क्लास' बेहद सुनहरा मौका लेकर आई है। सभी जानते हैं कि ये कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का वक्त है और तमाम शिक्षण एवं कोचिंग संस्थान बंद हैं। सफलता क्लास के भी 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में आप सफलता क्लास के जरिए घर बैठे ही फ्री में सीटीआईटी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं और 112 शहरों में आयोजन होगी।

0 Comments