एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:59 AM IST
ख़बर सुनें
नीट पीजी 2020 (NEET PG 2020) और नीट एमडीए 2020 (NEET MDS 2020) की स्टेट कोटा सीट के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2020 से शुरू हो कर 4 मई, 2020 तक चलेगी। यह काउंसलिंग स्टेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए संबंधित राज्यों के द्वारा कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य की काउंसिल प्राधिकरों से संपर्क किया जा सकता है। वहीं दूसरे राउंड की कॉउंसलिंग के बारे में नोटिफिकेशन लॉकडाउन के बाद जारी किया जाएगा।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के द्वारा केवल 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीट्स और 100 प्रतिशत सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सीटों के लिए काउंसलिंग कराई जाती है। ऑल इंडिया कोटा के लिए नीट पीजी 2020 काउंसलिंग के पहले राउंड का परिणाम 10 अप्रैल को घोषित किया जा चुका था। सीट के अलॉमेंट के बाद संस्थान में ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्टिंग की आखरी तारीख 20 अप्रैल, 2020 थी जिसे बढ़ा कर 24 अप्रैल, 2020 कर दिया गया है।
NEET 2020 काउंसलिंग अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस वक्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 25 अप्रैल से, शुरू हुई तैयारी

0 Comments