jpsc jharkhand recruitment 2020 on medical officer posts apply now other details

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मेडिकल अफसर के 380 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 अप्रैल, 2020 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मई, 2020 तक है। उम्मीदवार संबंधित पद के लिए 8 मई के बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। जो एमबीबीएस लेवल का होगा।

jpsc recruitment 2020, jpsc recruitment, jpsc, medical officer, job, jobs, jharkhand, naukari, sarkari naukari, जेपीएससी भर्ती 2020, जेपीएससी, मेडिकल अफसर, नौकरी, नौकरियां, सरकारी नौकरी

शैक्षिक योग्यता क्या है?

मेडिकल अफसर के पदों के लिए वही उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्‍होंने एमसीआई (MCI) द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। इसके अलावा मान्‍यता प्राप्‍त मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल से एक साल की इंटर्नशिप की हो।

आयु सीमा क्या है?

इच्‍छुक उम्‍मीदवारों की न्‍यूनतम आयु 23 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 साल हो। ओबीसी उम्‍मीदवारों के लिए यह आयु सीमा 37 साल है। वहीं जनरल कैटगरी की महिलाओं और ओबीसी उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 साल है। इसके अलावा एससी और एसटी उम्‍मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 साल रखी गई है।

चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें चार प्रश्‍नपत्र होंगे। हर एक पेपर दो घंटे का होगा जिसके लिए 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रश्‍न वैकल्‍पिक और ऑब्‍जेक्टिव टाइप होंगे। सभी विषयों के लिए परीक्षा का सिलेबस एम्‍स दिल्‍ली के सिलेबस के मुताबिक ही होगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क क्या है?

झारखंड के एससी और एसटी उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 150 रुपये रखा गया है, जबकि अन्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्‍मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

ICMR ने फेलोशिप के लिए जारी किया शेड्यूल, जानिए आवेदन करने का तरीका





Post a Comment

0 Comments