ख़बर सुनें
इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 12वीं के छात्र चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) फाउंडेशन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। जो छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नहीं दे पाएं हैं, वे भी सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीए कोर्स के लिए पात्रता मानदंड में ढील दी गई है।
सीए परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( आईसीएआई ) ने सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए मानदंडों में छूट दी है।
" COVID -19 महामारी के कारण, CBSE, ICSE, स्टेट बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बता दें कि ये परीक्षा 19 मार्च 2020 और उसके बाद आयोजित होनी थीं। परीक्षा ने होने के कारण उम्मीदवार पंजीकरण करने में सक्षम नहीं हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा के सभी पेपरों में उपस्थित नहीं होने के कारण आईसीएआई ने कहा है कि उपाय के रूप में फाउंडेशन कोर्स में पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड में छूट देने का फैसला किया है।
जिन उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और जो एक या एक से अधिक पेपर के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पाठ्यक्रम में पंजीकरण के लिए पात्र हैं।
"उम्मीदवार अस्थायी रूप से 30 जून 2020 को या उससे पहले फाउंडेशन कोर्स में पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा 27 जून, 29 जून और 1 जुलाई, 3 को आयोजित की जाएगी।

0 Comments