Jobs
oi-Shilpa Thakur
नई दिल्ली। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) बीएआरसी ने चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी और तकनीकी अधिकारी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुद उम्मीदवार बीएआरसी भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 15 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल, 2020 है। अन्य जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

पदों का विवरण-
- चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी डी- 03 पद
- चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी सी- 02 पद
- तकनीकी अधिकारी- 03 पद
शैक्षिक योग्यता क्या है?
- चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी डी- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्त्री रोग में एमडी / एमएस / डीएनबी समकक्ष। वरीयता अनुभव वाले व्यक्तियों को दी जाएगी। अतिरिक्त वरीयता इंडोस्कोपिक सर्जरी और शिक्षण में अनुभव वाले व्यक्तियों को दी जाएगी।
- चिकित्सा / वैज्ञानिक अधिकारी सी- एक साल के संस्थागत अनुभव के साथ एमबीबीएस। इसके साथ ही अनिवार्य इंटर्नशिप को अनुभव के तौर पर नहीं गिना जाएगा।
- तकनीकी अधिकारी- मैकेनिकल अनुशासन में बीई / बीटेक 60 फीसदी अंक या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुद उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से बीएआरसी भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 30 मार्च, 2020 से 15 अप्रैल, 2020 है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट, एडमिट कार्ड (वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए) और मूल प्रमाण पत्रों के साथ जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता (प्रमाण पत्र) वाले सभी संबंधित दस्तावेजों को फोटोकॉपी के साथ जमा कराना आवश्यक होगा।
इसके अलावा मार्कशीट, जाति, अनुभव प्रमाण पत्र आदि, केवल साक्षात्कार के समय जरूरी होंगे। बिना किसी दस्तावेज के साक्षात्कार के लिए आने वाले उम्मीदवारों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BCECE 2020: बीसीईसीई 2020 परीक्षा स्थगित, यहां से लें पूरी जानकारी

0 Comments