Delhi Metro Result 2020: दिल्ली मेट्रो लिखित परीक्षा का...

Jobs

oi-Rizwan M

|

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। मंगलवार को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट को आप दिल्ली मेट्रो की ऑफिशि‍यल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो में अलग-अलग पोस्ट पर 1492 पदों के लिए लिख‍ित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट आज (7 अप्रैल) आया है।

DMRC Recruitment Result 2020, Delhi Metro Result 2020, dmrc Recruitment Results 2020 out, dmrc recruitment result, dmrc recruitment result 2020, Delhi Metro CBT Result, DMRC CBT February Result 2020, DMRC CBT cut off marks, delhi metro result,दिल्ली मेट्रो सीबीटी रिजल्ट, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन,दिल्ली मेट्रो लिखित परीक्षा का रिजल्ट, Delhi Metro, Result, jobs, दिल्ली मेट्रो

इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें ग्रुप डिस्कशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। जिसके बाद फाइनल उम्मीदवारों का नाम तय होगा। अभी इंटरव्यू की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तारीख की घोषणा की जाएगी। दिल्ली मेट्रो अपनी वेबसाइट पर इंटरव्यू की तारीख जारी करेगा।

डीएमआरसी विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, लीगल असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पदों के लिए भर्ती कर रहा है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनके लिए डीएमआरसी ने 37,000 से 1,15,000 तक वेतन तय किया है।

डीएमआरसी के रिजल्ट की कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो चुकी है। सभी पदों के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। सभी पदों के लिए अलग से पीडीएफ फाइल जारी की गई है जिसमें कटऑफ भी दी गई है।

रेगुलर एग्जीक्यूटिव पदों पर 60 वैकेंसी, रेगुलर नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर 929 वैकेंसी, एग्जीक्यूटिव कॉन्ट्रेक्ट (2 साल) पदों पर 106 और नॉन एग्जीक्यूटिव कॉन्ट्रेक्ट (2 साल) पदों पर 398 वैकेंसी निकली हैं। रेगुलर एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में उन युवाओं ने आवेदन किए हैं जिनकी उम्र 18 से 28 के बीच है। बता दें कि ये भर्तियां 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर होंगी।

अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां delhimetrorail.com क्लिक करिए।

ये भी पढ़िए- BCECE 2020: बीसीईसीई 2020 परीक्षा स्थगित, यहां से लें पूरी जानकारी





Post a Comment

0 Comments