Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Archit Gupta | भाषा | Updated:
जीओएम ने सिफारिश की है कि सभी धार्मिक संगठनों को कोरोना वायरस को रोकने के एहतियाती कदम के तहत 15 मई तक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जीओएम का गठन देश में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुझाव देने के लिये किया गया है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिये किये गए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढाये जाने या नहीं बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच, देश भर में धार्मिक केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों सहित उन स्थानों पर सरकार की पैनी नजर रहेगी जहां अधिक संख्या में लोगों के जमा होने की संभावना होगी।
इस आशय का निर्णय कोरोना वायरस के मुद्दे पर गठित मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में लिया गया। मंत्रियों के समूह ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के कारण उत्पन्न स्थिति, इससे निपटने को लेकर उठाये जा रहे कदमों की विस्तृत समीक्षा की। जीओएम ने 14 अप्रैल के बाद की संभावित स्थिति के बारे में भी संक्षिप्त चर्चा की जब लॉकडाउन का वर्तमान चरण समाप्त होगा। सूत्रों ने बताया कि इसमें चिकित्सा प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस की जांच सुविधाओं को और बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की गई। इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि कुछ राज्य सरकारों और विशेषज्ञों द्वारा कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल के बाद बढ़ाए जाने के लिए दिए गए सुझाव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।
हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि इस बारे में अंतिम फैसला हुआ है या नहीं। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है और इस बारे में अटकल नहीं लगायी जानी चाहिए। विपक्षी दलों के नेताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकार से इस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति का वास्तविक मूल्यांकन करने एवं कोरोना वायरस की जांच के लिये आधारभूत ढांचा मजबूत बनाने पर ध्यान देने को कहा है। बहरहाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीएओएम) ने मंगलवार को कारोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की थी।
रेकमेंडेड खबरें
Coronavirus Lockdown: गांव में पहरा दे रहे फौजी की उंगलियां ..
उत्तर प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 336, देखें ..
सोने के जोकर वाला Samsung Galaxy S20 Ultra, कीमत जानकर होंगे..
HPBOSE 2020: कक्षा 1-9 और 11वीं के छात्र बिना एग्जाम अगली कक..
8 अप्रैल: मंगल पांडेय को फांसी, खास घटनाएं
ऐश्वर्या राय का यह कुर्ता है गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस
जब अपनी एक ड्रेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था इमोशनल प..
लॉकडाउन: घर में ज्यादा किराना इकट्ठा करना आपके लिए बन न जाए ..
Yoga For Sleep : रात में सोने से पहले करें ये योगासन, बस 15 ..
सेक्स के दौरान पीनस पर कट लग जाते हैं, काफी दर्द होता है, क्..
ब्राजील ने हनुमान जयंती पर दिया संजीवनी बूटी का हवाला, भारत..
तमिलनाडु: लॉकडाउन की वजह से नहीं मिली शराब, तो लगा दी कुएं म..
उदास हिमांशी खुराना के लिए आसिम रियाज ने कुछ ऐसा कहा कि आप..
खत्म नहीं हुई हैं कनिका कपूर की मुश्किलें, अस्पताल से छु..
राजस्थान कोरोना अपडेट LIVE : 5 और कोरोना मरीज मिले, जयपुर मे..

0 Comments