एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:45 PM IST
ख़बर सुनें
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए संशोधित तिथियां जारी की हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि ये परीक्षाएं कब होंगी।
बोर्ड का कहना है कि बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी और आठ मई को खत्म होगी। जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा 5 मई को खत्म होगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कोरोना वायरस की वजह से पहले ही पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा कर चुका है। बोर्ड नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करेगा।

गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है, ताकि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचा जा सके। जेईई मेन से लेकर एडवांस तक की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। सीबीएसई बोर्ड भी ल़ॉकडाउन को देखते हुए घोषणा कर चुका है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

0 Comments