cbse issued advisory to students to avoid rumors

Archit Gupta | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने स्टूडेंट्स के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को फर्जी सुर्कुलर से सावधान रहने को कहा है। सीबीएसई के नोटिस में लिखा है, ''यह सभी के ध्यान में लाया जाता है कि कुछ विवेकहीन लोग सीबीएसई बोर्ड एग्जाम, मूल्यांकन और पासिंग क्राइटेरिया के संबंध में फर्जी सर्कुलर सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को गुमराह कर रहे हैं, बोर्ड ने ऐसे लोगों पर कार्यवाही के लिए हाल ही में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीबीएसई लोगों से ये अपील करता है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और एग्जाम और अन्य किसी चीज से जुड़ी जानकारी के लिए सीबीएसई बोर्ड का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल चेक करें।''
NBT


बता दें कि सीबीएसई बोर्ड से संबंधित फर्जी सर्कुलर समय-समय पर वायरल होते रहे हैं। खास कर एग्जाम और रिजल्ट के समय इंटरनेट पर फर्जी खबरें फैलाई जाती रही है। पहले कई बार पेपर लीक होने की फर्जी खबरे फैलाई जा चुकी हैं। सीबीएसई समय-समय पर इस तरह के मामलों पर ऐक्शन लेता रहा है और बोर्ड इसे काफी मॉनिटर कर रहा है।

आपको बता दें कि सीबीएसई अपना हर सर्कुलर और नोटिस अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी करता है। इसके अलावा बोर्ड ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर एग्जाम और अन्य चीजों की जानकारी साझा करता रहता है। ऐसे में स्टूडेंट्स सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और हैंडल पर ही भरोसा करें।



Post a Comment

0 Comments