एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:17 PM IST
ख़बर सुनें
वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सीबीएसई केंद्र य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE- Central board of secondary examination) छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में बदलाव कर सकता है। बता दें कि ये बदलाव कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हैं।
बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक कक्षा पहली से आठवीं तक के लिए एनसीईआरटी द्वारा ने एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के मुताबित बच्चे क्या करेंगे? कैसे पढ़ाई करेंगे? क्या उनका रूटीन होगा? ये सब कैलेंडर के मुताबिक होगा। पर 9वीं से 12वीं तक कक्षा के छात्रों के लिए अभी हालात ऐसे ही है। सीबीएसई इन कक्षाओं की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में इस पर भी विचार किया जा रहा है कि 9 से 12 कक्षा के छात्रों के लिए सिलेबस छोटा होगा या नहीं।

लॉकडाउन के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE- Central Board of Secondary Education) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे स्कूल की फीस और शिक्षकों के वेतन के मुद्दे पर विचार करें। सीबीएसई ने यह ऐसे समय में कहा है जब देश के विभिन्न राज्यों के अभिभावक लॉकडाउन के दौरान कई स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धि और तीन महीने की फीस एक साथ देने की मांग से चिंता में हैं।

0 Comments