उन्होंने कहा, ‘‘आज शहर हो या ग्रामीण इलाके हों, अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला करवा चुके हैं, जबकि इस लॉकडाउन में कई अभिभावकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस स्थिति में स्कूलों को फीस लेना सही नहीं है।’’
सिंह ने सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, ‘‘कोरोना संकट से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। ऐसे में जब स्कूल बंद हैं, तब फीस लेने का कोई औचित्य ही नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर फिर भी कोई स्कूल, फीस की मांग करते हैं, तो सरकार को इस पर सख्ती करना चाहिए और फीस माफी को लेकर एडवाइजरी करना चाहिए।

0 Comments