BCECE 2020 exam date postponed know about admit card other details

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। बिहार संयुक्त इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने कोरोनो वायरस (Coronavirus) के कारण बीसीईसीई 2020 परीक्षा (BCECE 2020) को स्थगित कर दिया है। बीसीईसीईबी के अधिकारिक नोटिस के अनुसार बिहार समेत पूरे भारत में लॉकडाउन होने के कारण बीसीईसीई 2020 एडमिट कार्ड भी अभी जारी नहीं किए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होना था, जिसके लिए एडमिट कार्ड 6 अप्रैल को जारी किए जाने थे।

BCECE 2020, exam date, exam, BCECE, exams, बीसीईसीई 2020, परीक्षा, परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड

बीसीईसीईबी ने रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख को 18 मार्च से बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया था। बोर्ड ने 12 अप्रैल, 13 अप्रैल से 19 अप्रैल और 20 अप्रैल की परीक्षा की तारीख भी स्थगित कर दी थी। बता दें बीसीईसीई एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो फार्मेसी, कृषि और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वहीं बीसीईसीई स्कोर को बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में स्वीकार किया जाता है।

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे ?

बीसीईसीईबी 14 अप्रैल के बाद इसके लिए आधिकारिक घोषणा करेगा। जिसमें वह बीसीईसीई 2020 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख आदि बताएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी तरह की परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है।

बीसीईसीई 2020 परीक्षा कब होगी ?

19 और 20 अप्रैल को होने वाली बीसीईसीई 2020 परीक्षा 10 मई के बाद आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। हालंकि बोर्ड ने इसके बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी हासिल करते रहें।

बता दें कोरोना वायरस के कारण यही नहीं बल्कि और भी कई भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेजों को काफी पहले ही बंद कर दिया गया है। भारत में इस वायरस से 4400 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि अब तक करीब 114 लोगों की मौत हो गई है।

Assam Police Recruitment 2020: जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन





Post a Comment

0 Comments