अगले राउंड की डेट तय नहीं
परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि अगले राउंड की डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। अगले चरण में इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। कस्टमर रिलेशन अफसर के लिए साइको टेस्ट का आयोजन किया जाएगा जो क्वालिफाइंग नेचर का होगा।कट ऑफ भी जारी
रिजल्ट के साथ ही परीक्षार्थियों की कट ऑफ सूची भी जारी कर दी गई है। इसे आप डीएमआरसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। प्रत्येक पदों के लिए अलग से पीडीएफ फाइल जारी की गई है जिसमें कटऑफ भी दी गई है।
डीएमआरसी ने इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2019 को शुरू की थी जो 13 जनवरी 2020 तक चली थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली मेट्रो में विभिन्न विभागों में जूनियर इंजिनियर, असिस्टेंट मैनेजर, लीगल असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पदों को भरा जाएगा।
सैलरी
विभिन्न पदों के लिए सैलरी अलग-अलग है। पे स्केल 37 000-1,15,000 है। जॉब प्रोफाइल की पूरी डीटेल आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। कस्टमर रिलेशन ऑफिसर की वर्क टाइमिंग 8-12 घंटो की होगी जो पैसेंजर्स की संख्या पर निर्भर करेगी।

0 Comments