19 मार्च से बंद है मूल्यांकन प्रक्रिया
कॉपी जांच में लगेगा समय
बता दें कि लॉकडाउन के कारण यूपी बोर्ड ने आंसरशीट मूल्यांकन के काम को बीच में ही रोक दिया है इसलिए बाकी बची कॉपी जांच के लिए बोर्ड को अभी 20-25 दिनों की जरूरत है और रिजल्ट प्रोसेस करने के लिए करीब 10 दिन चाहिए।
फेक न्यूज से रहे सावधान
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर कई तरह के भ्रामक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक मैसेज में कहा जा रहा था कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों को बिना एग्जाम अगली कक्षा में प्रमोट करेगा। ये सभी फेक मैसेज हैं और इस तरह के मैसेज से सावधान रहे किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ही देखें।

0 Comments