ख़बर सुनें
राजस्थान उच्च न्यायालय में हाल ही एक विज्ञापन जारी किया था, जिसके जरिये भर्ती प्रक्रिया जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पदों पर होने वाली थीं। लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। ध्यान दें कि पंजीकरण प्रक्रिया 30 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली थी और 27 अप्रैल, 2020 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया की नई तारीखें 15 अप्रैल, 2020 के बाद जारी की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक सूचना राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संगठन में जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 1760 पद भरे जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri Live 2020: रेलवे, एसएससी के साथ डाक विभाग में भी भर्तियां, मौका छूट न जाए
पदों का विवरण-
- जूनियर असिस्टेंट- 367 पद
- क्लर्क - 1125 पद
- जूनियर न्यायिक सहायक- 268
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया को लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया है।
जरूरी योग्यता-
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा-
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क-
जनरल / ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी- 500 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी - 350 रुपयेॉ
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020: स्नातकों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये

0 Comments