एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:28 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
ख़बर सुनें
जिन युवाओं में फिल्मी दुनिया से जुड़ने की चाह और जज्बा है, उनके लिए रामोजी फाउंडेशन और रामोजी एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (आरएएफटी) निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर दे रहा है। इन निशुल्क अल्पावधि कोर्स में होनहार युवाओं को फिल्म निर्माण की कला सिखाने के साथ उनके हुनर को चमकाया जाएगा।
अपने कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आरएएफटी ने होनहारों को फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन, फिल्म संपादन और डिजिटल सिनेमैटोग्राफी की चार कलाओं में पारंगत बनाने के लिए तीन महीने का कोर्स निशुल्क कोर्स तैयार किया है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को रामोजी फिल्म सिटी में प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इच्छुक होनहारों का स्नातक होना जरूरी है। आवेदन करने वाले स्नातकों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी जिसके बाद साक्षात्कार होगा। इसके लिए आरएएफटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं चुकाना होगा।

0 Comments