खास बातें
- 12वीं से लेकर स्नातकों के लिए बेहतरीन मौके
- Railway: भारतीय रेलवे में फिर 2792 पद खाली
- यूपीएससी में नौकरी पाने का शानदार मौका
- UKSSSC में निकली भर्तियां
- इन पदों पर एसएससी ने मांगे हैं आवेदन
Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों से पता चलता है कि उनमें सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहें हजारों-लाखों उम्मीदवार अपना लक अजमाते हैं। पर ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से अनजान रहते हैं कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोज यहां नई सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...
लाइव अपडेट
08:18 AM, 29-Jan-2020
SBI में सैकड़ों पद खाली, जान लें चयन प्रक्रिया
SBI Recruitment 2020: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर के 106 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:17 AM, 29-Jan-2020
राज्य सभा में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां
Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने शॉर्ट टर्म के लिए कैजुअल लेबर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 25 दिनों (19 फरवरी 2020) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:15 AM, 29-Jan-2020
उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल में हो रही हैं भर्तियां, अनेक पद खाली
Sainik School, Jhansi Recruitment 2020: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) नौकरी अधिसूचना: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्ट मास्टर, एलडीसी, नर्सिंग सिस्टर, ड्राइवर, वार्ड बॉय और अन्य पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:13 AM, 29-Jan-2020
TGT, PGT समेत कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
DNH Administration Recruitment 2019 : दादरा और नगर हवेली प्रशासन (डीएनएच प्रशासन) ने कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), सहायक शिक्षक (हाई स्कूल) / प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और सहायक शिक्षक, प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:06 AM, 29-Jan-2020
Sarkari Naukri 2020 LIVE: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन
WBPSC Recruitment 2020 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां कई पदों पर नियुक्तियां हाे रहीं हैं। उम्मीदवारों के पास अगर मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं, तो वे लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments