एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2020 05:29 PM IST
ख़बर सुनें
Scholarship to study abroad and admission in Bachelor's degree, Master's degree, and PhD and short-term courses: अभी परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। बोर्ड परीक्षाएं, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक की परीक्षाएं। इसी के साथ हर स्तर पर विद्यार्थियों को अगले स्तर पर दाखिले की चिंता रहती है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्र स्नातक के लिए, स्नातक वाले परास्नातक और परास्नातक वाले पीएचडी जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। खासकर उनके लिए जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने टर्किश स्कॉलरशिप (Turkish Scholarship) की घोषणा की है। स्नातक, परास्नातक, पीएचडी से लेकर शॉर्ट टर्म कोर्सेज के लिए भी ये छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने टर्किश स्कॉलरशिप (Turkish Scholarship) की घोषणा की है। स्नातक, परास्नातक, पीएचडी से लेकर शॉर्ट टर्म कोर्सेज के लिए भी ये छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
कैसे करें आवेदन
- यह छात्रवृत्ति तुर्की गणराज्य द्वारा साल 2020 के लिए दी जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए 20 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
- टर्किश स्कॉलरशिप की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इस वेबसाइट के लिए लिंक है - turkiyescholarships.gov.tr
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- वैध राष्ट्रीय पहचान पत्र या पासपोर्ट
- अभ्यर्थी की हाल की फोटो
- राष्ट्रीय परीक्षा के अंक (जिन अभ्यर्थियों के पास कोई अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र या शैक्षणिक योग्यता नहीं है)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- अंतरराष्ट्रीय परीक्षा के अंक (GRE, GMAT, DELF, YDS, YOS, आदि अगर आपके द्वारा चयनित विवि पाठ्यक्रम में अनिवार्य हो)
- भाषा परीक्षण के अंक (अगर चयनित विवि द्वारा मांगे गए हों)
- पीएचडी में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शोध प्रस्ताव और लिखित कार्य का उदाहरण

0 Comments