कर्नाटक के BMTC में बस कंडक्टर के तौर पर नौकरी करने वाले मधु एन. सी. ने केवल पांच घंटे पढ़ कर सिविल सेवा परीक्षा का मेंस एग्जाम किया क्लियर। आइये जाने कौन है ये होनहार बस कंडक्टर और कैसे इनको मिली आईएस बनने की प्रेरणा!
Bus Conductor to IAS Mains Qualified: Success Story
कर्नाटक के मधु एन. सी. BMTC में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते है। उन्होंने देश की ही नहीं विश्व की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा के मेंस एग्जाम को पास किया है और अब 25 मार्च को होने वाले इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिस परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थी दिन के 15-16 घंटे पढ़ते हैं उसी परीक्षा को मधु ने दिन के 5-6 घंटे पढ़ कर ही पास किया। मधु ने पॉलिटिकल साइंस & इंटरनेशनल रिलेशन को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था। उनकी इस सफलता पर उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनायें दी जिसमे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण भी शामिल हैं।

मधु अपने परिवार के इकलोते ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। वह कर्नाटक के मलावली के रहने वाले है और एक न्यूनतम आय वाले परिवार से आते हैं। उन्होंने परिवार की मदद के लिए 19 वर्ष की आयु से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से अपनी आगे की पढाई पूरी की और पोलिटिकल साइंस में MA किया। मधु ने अपनी पढाई को कभी काम के आड़े नहीं आने दिया।
मधु ने 2014 में कर्नाटक स्टेट सिविल परीक्षा दिया लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की और कदम बढाया। 2018 में दिए गए एटेम्पट में असफलता हाथ लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिश्रम कर 2019 का एटेम्पट दिया। उन्होंने 2019 में Prelims और mains दोनों ही stages को पास कर लिया है। उनकी इस सफलता में BMTC की प्रेजेंट मैनेजिंग डायरेक्टर C. Shikha ने उनका मार्गदर्शन किया।
मधु ने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि सेल्फ स्टडी और सीनियर्स के मार्गदर्शन से ही मेंस में सफलता हासिल की। बेंगलुरु मिरर को दिए गए एक इंटरव्यू में मधु ने बताया कि वह हमेशा से जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते थे। इसलिये बहुत कम उम्र से ही परिवार की मदद के लिये काम करना शुरू कर दिया। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों ने कभी उन्हें पढ़ने से नहीं रोका। मधु सुबह 4 बजे उठते हैं और काम पर जाने से पहले वह पढ़ाई खत्म करते है। मधु ने मेंस परीक्षा में सफलता पाने के लिए दिन में केवल 5 घंटे ही पढाई की। वह अब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिए C. shikha उन्हें हफ्ते में 2 घंटे के लिए तैयारी के टिप्स देती हैं। मधु इंटरव्यू की तैयारी Youtube videos देख कर कर रहे हैं और वह अपनी तैयारी से काफी कॉंफिडेंट और सेटिस्फाइड है।
मधु इस बात का प्रतिक हैं की अगर आपमे कुछ कर दिखाने की सची लगन है और अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है।

0 Comments