बिहार सर्कल के लिए कुल 1063 पद थे जिसके लिए 1058 आवेदकों को चुना गया है 5 आवदेकों ने अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि लिस्ट में शामिल आवेदकों का चयन अभी फाइनल नहीं है इन्हें अभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट्स भी पेश करने होंगे। ऐसा न करने पर इनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
बता दें कि भारतीय डाक ने देश के विभिन्न सर्कल में डाक सेवक पदों पर आवेदन मंगाए हैं जिनमें से कुछ के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। भारतीय डाक अभी तक तेलंगाना सर्कल, छत्तीसगढ़ सर्कल, पश्चिम बंगाल सर्कल, आन्ध्र प्रदेश सर्कल आदि के रिजल्ट जारी कर चुका है। बिहार सर्कल का रिजल्ट अभी जारी किया गया है। इस रिजल्ट को दसवीं के अंकों के आधार पर जारी किया गया है। मेरिट में केवल दसवीं के अंकों का चयन किया गया है। इससे ज्यादा प्राप्त डिग्री के अंकों को इसमें नहीं जोड़ा गया है।

0 Comments