UP BEd JEE Exam 2018: कल होगी परीक्षा, एग्जाम सेंटर...




UP BEd JEE Exam 2018: कल होगी परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
सांकेतिक तस्वीर






अगर आप भी कल यूपी बीएड का एग्जाम देने वाले हैं तो पेपर देने जाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें




बुधवार को यूपी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी है. ये परीक्षा उत्तर प्रदेश के तमाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. कुछ दिन पहले ही लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बीएड की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं. अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं तो lkouniv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूपी बीएड की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट में सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक परीक्षा होगी. दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी.

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्नयूपी बीएड के दो पेपर्स होंगे. पहला पेपर 200 अंकों का होगा जिसको करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा. पहले पेपर में जनरल नॉलेज और भाषा(हिंदी या अंग्रेजी) से सवाल पूछे जाएंगे. दूसरा पेपर भी 3 घंटे का होगा और ये पेपर भी 200 नंबरों का होगा. इसमें एप्टीट्यूड और आपके विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.

एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
- परीक्षा के दिन समय से करीब 30-40 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचें.

- घर से निकलने से पहले अपना एडमिट कार्ड लेना न भूलें.

- किसी तरह की दिक्कत से बचने के लिए परीक्षा के एक दिन पहले ही एग्जाम सेंटर देख लें.

- अभ्यर्थी ये ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर साथ ले जाने पर बैन है. अगर ऐसा कोई सामान आपके पास मिलता है तो आपको परीक्षा देने से रोका जा सकता है.

- देखने में अक्षम उम्मीदवार एक दिन पहले ही एग्जाम सेंटर में रिपोर्ट करें जिससे उनके लिए जरूरी कार्रवाई पूरी की जा सके.


ये भी पढ़ें-
पुलिस विभाग में बंपर नौकरियां, दसवीं पास करें अप्लाई
केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों में SC-ST और OBC के 28713 पद खाली



News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए करियर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.






First published: April 10, 2018, 6:13 PM IST















Post a Comment

0 Comments