नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

1. अगर आप किसी द्वीप पर हैं और वहां से सिर्फ तीन चीज ला सकते हैं। तो वो कौन सी तीन चीजें होंगी, जो आप लेकर आएंगे?
2. एक टैक्सी चालक वनवे रोड पर गलत जा रहा था। एक ट्रैफिक पुलिस अफसर ने उस व्यक्ति को देखा लेकिन उसे रोकने या उस पर जुर्माना लगाने की बजाय उसे जाने दिया। आपके ख्याल से अफसर ने ऐसा क्यों किया?3. सुपरमैन औऱ बैटमैन की लड़ाई में कौन जीतेगा?
4. अगर आपको काम के बगैर ही सैलरी ऑफर की जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
5. 31, 28, 31, 30,...इस श्रृंखला में अगली संख्या कौन सी होगी?
6. इस साल कितने महीने ऐसे होंगे जिनमें 28 दिन होंगे?
7. क्या आप 3 कट मारकर एक केक को 8 टुकड़ों में काट सकते हैं?
8. अगर हमारा प्रतिद्वंद्वी आपको हम से ज्यादा वेतन दे तो आप क्या करेंगे?
9. मुंबई में कितनी खिड़कियां हैं, आप कैसे पता लगाएंगे?
10. एक आदमी दृष्टिबाधित है यानी उसको कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है। आप उसे लाल रंग कैसे समझाएंगे?
0 Comments