jack daniel the founder of the famous whiskey brand death story
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6Jack Daniel Brand: दुनिया के मशहूर विस्की ब्रैंड के मालिक की अजीब मौत, जानें कैसे तिजोरी ने ली जान

जैक डैनियल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली विस्की में चौथे नंबर है। यह विस्की का दुनिया का सबसे प्रसिद्ध ब्रैंड है। इस ब्रैंड की स्थापना करने वाले जैक डैनियल की मौत एक तिजोरी की वजह से हुई थी। आइए आज इस ब्रैंड की कुछ खास बातें और जैक की दुखद मौत के बारे में आपको बताते हैं...
2/6कहां है मद्यशाला

अमेरिका के टेनसी राज्य में जैक डैनियल ब्रैंड की विस्की बनाई जाती है। इसकी स्थापना जैक ने की थी। 1956 से इसका मालिकाना हक ब्राउन-फोरमन कॉर्पोरेशन के पास है। (फोटो: साभार GettyImages)
3/6कौन था जैक?

जैक डैनियल का असल नाम जैस्पर न्यूटन डैनियल था। उनका उपनाम जैक था और वह जैक डैनियल के नाम से मशहूर हुए। जैक के 10 भाई-बहन थे। जैक के निधन के तुरंत बाद उनकी मां का निधन हो गया था पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां से उसकी नहीं बनती थी जिस वजह से वह घर से भाग गया। वह एक स्थानीय मंत्री और विस्की के व्यापारी के यहां चला गया। बाद में उन्होंने स्थानीय मंत्री के मद्यशाला को खरीद लिया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। उन्होंने कभी शादी नहीं की। उनकी विस्की बनाने की फैक्ट्री विरासत में उनके दो भतीजों को मिली। लेम मोटलो ने अपने चचेरे भाई से उसे खरीदकर अपने बच्चों को विरासत में दे दिया। मोटलो के चार बच्चे थे जिन्होंने विस्की बनाने की फैक्ट्री को 1956 में ब्राउन-फोरमन कॉर्पोरेशन को बेच दी। (फोटो: साभार विस्कीपीडिया)
4/6पानी में छिपा है राज

जैक चूनापत्थर की एक गुफा से निकलने वाले पानी का विस्की बनाने में इस्तेमाल करते थे। आज भी उसी पानी का इस्तेमाल किया जाता है। चूनापत्थर पानी से लोहे को निकाल देता है जिस वजह से पानी विस्की के इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर हो जाता है। (फोटो: साभार GettyImages)
5/6एक गोदाम में लाखो गैलन विस्की

विस्की बनाने के स्थान पर कुल 87 गोदाम हैं। हर गोदाम में करीब दस लाख गैलन विस्की पड़ी होती है। (फोटो: साभार GettyImages)
6/6जैक की मौत का दुखद किस्सा

उनके दफ्तर में जो तिजोरी थी, उसे आमतौर पर रोजाना उनका भतीजा लेम मोटलो खोलता था। एक दिन सुबह में जैक सबसे पहले आ गए। उन्होंने तिजोरी खोलना चाही लेकिन खुल नहीं पाई। उन्होंने गुस्से में तिजोरी पर लात मारी जिससे उनका अंगूठा टूट गया और अंगूठे में इन्फेक्शन फैल गया। धीरे-धीरे उसके पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और वही चीज उनकी मौत की वजह बन गई। (फोटो: साभार Twitter)

0 Comments