नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
रिजल्ट के मुताबिक कुल 12,262 आवेदक इस परीक्षा में सफल हुए हैं जिसमें से 9,092 आवेदक HC/RO और 3,170 आवदेक HC/RM के लिए चुने गए हैं। बता दें कि ओएमआर आधारित परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2019 को किया गया था और अब इसी का रिजल्ट जारी किया गया है। यह परीक्षा बीएसएफ के 18 भर्ती केन्द्रों पर आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अब PST/PET टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन किया जाएगा। 2 दिसंबर से अगले चरण का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए सफल आवेदकों को दिए गए सेंटर्स पर पहुंचना होगा। इसकी जानकारी रिजल्ट फाइल में दी गई है। बता दें कि केवल इस एग्जाम को पास करना ही नौकरी की गारंटी नहीं है यह केवल स्क्रिनिंग टेस्ट था और फाइनल मेरिट लिस्ट सभी चरणों के खत्म होने के बाद तैयार की जाएगी।
रिजल्ट के साथ ही बीएसएफ ने परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की भी रिजल्ट के साथ ही जारी की गई है। इसमें आवेदक अपने सही जवाब देख सकते हैं।

0 Comments