नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
जो आवेदक प्रोविजनल रूप से चुने गए हैं उनकी सूची ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2019 को आयोजित किया गया था। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया है इसलिए आवेदकों को किसी तरह के लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरुरत नहीं है। आवेदक पीडीएफ फाइल खोलने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट खोज सकते हैं।
ध्यान रहे कि अगर आपका रोल नंबर इस लिस्ट में है तो आप चुने गए हैं। सफल होने वाले आवेदकों को एसएमएस के जरिए भी सूचित कर दिया गया है। अगर किसी आवेदक को एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है तो वो वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
फिलहाल आवेदकों की प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है। सफल होने वाले आवेदकों को इसके बाद अगले चरणों को भी पार करना होगा जिसमें लोकल लैंगवेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। अगर आवेदक इनमें से किसी भी राउंड को पार नहीं कर पाता है तो वो भर्ती की दौड़ से भी बाहर हो जाएगा।

0 Comments