becil jobs 2019: BECIL Recruitment 2019: बंपर वेकंसी, 3895 पदों के लिए...

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT
ब्रॉडकास्ट इंजिनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर 3895 पदों के लिए वेकंसी निकाली है। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। इसके तहत कुशल और अकुशल कर्मचारियों की भर्ती होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी बेसिल जॉब्स की ऑफिशल वेबसाइट beciljobs.com पर आवेदन जमा कर सकते हैं। बेसिल भर्ती 2019 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2019 है। वेकंसी से संबंधित अन्य जानकारी इस तरह से है।



कुशल कर्मचारियों के लिए

शैक्षिक योग्यता

कैंडिडेट्स के पास इलेक्ट्रेकिल ट्रेड या वायरमैन में आईटीआई सर्टिफिकेट होनी चाहिए जो एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त हो या इंजिनियरिंग में हायर टेक्निकल डिग्री/डिप्लोमा हो। कैंडिडेट्स को हिंदी और इंग्लिश में लिखना और पढ़ना आना चाहिए।

अनुभव

कैंडिडेट्स को कम से कम दो सालों का इलेक्ट्रिकल्स में अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए।

अकुशल कर्मचारियों के लिए

शैक्षिक योग्यता


कैंडिडेट्स राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष संस्थान से 8वीं क्लास पास हो। कैंडिडेट्स को हिंदी पढ़ना और लिखना एवं इंग्लिश पढ़ना आना चाहिए।

अनुभव

इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कम से कम एक साल का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से कम और 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

अहम तारीख

आवेदन 08 नवंबर, 2019 से शुरू होगा और 18 नवंबर, 2019 तक चलेगा। दस्तावेज का सत्यापन 19 नवंबर, 2019 से 22 नवंबर, 2019 तक चलेगा।



Post a Comment

0 Comments