scholarship
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6लड़कियों के लिए है बढ़िया स्कॉलरशिप, यहां देखें डिटेल

इंदिरागांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप यूजीसी की एक ऐसी स्कॉलरशिप स्कीम है जो हमारे देश की लड़कियों को शिक्षा के मामले में सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। यह स्कीम उन लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए है जो अपने पैरंट्स की अकेली बेटी हैं। इस स्कॉलरिशप में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को सालभर में 36,200 रुपये की फाइनैंशल हेल्प मिलेगी। यहां देखें डिटेल...
2/6दो साल तक मिलती है स्कॉलरशिप

इस स्कॉलरशिप के लिए देशभर से 3000 लड़कियों को चुना जाता है। स्कॉलरशिप का पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। चुनी गई लड़कियों को दो साल तक 3100 हर महीने मिलते हैं यानी हर साल के 10 महीने। यह पूरे पोस्टग्रैजुएशन कोर्स तक चलता है।
3/6एलिजिबिलिटी

इस यूजीसी स्कॉलरशिप को पाने के लि ऐप्लिकैंट को यूनिवर्सिटी/कॉलेज/यूजीसी से रिकॉग्नाइज्ड इंस्टिट्यूट/ सेंट्रल गवर्नमेंट या नैशनल लेवल के इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करना जरूरी है। इसके लिए रेग्युलर ऐडमिशन लेना जरूरी है। किसी भी यूनिवर्सिटी या पोस्टग्रैजुएशन कॉलेज में फर्स्ट इयर मास्टर्स की डिग्री में ऐडमिशन लेना जरूरी है। डिस्टेंस मोड से पढ़ाई करने वाले इस कोर्स के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
4/6जुड़वां के केस में कर सकते हैं अप्लाई

कैंडिडेट अपने मां-बाप की इकलौती बेटी होनी चाहिए। उनका कोई भाई नहीं होना चाहिए हालांकि जुड़वां बहनें/जुड़वां भाई-बहन हैं तो अप्लाई कर सकती हैं।
5/6आयु सीमा

कैंडिडेट की उम्र ऐडमिशन के वक्त 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस स्कॉलरशिप के लिए कोई भी इनकम क्राइटेरिया नहीं है।
6/6आखिरी तारीख

स्कॉलरशिप का ऐप्लिकेशन पीरियड जुलाई से अक्टूबर रहता है। 2019 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है।

0 Comments