पदों की जानकारी
कुल पद- 327
साइंटिस्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रीकल)- 131 पद
साइंटिस्ट इंजीनियर ( मेकेनिकल)- 135 पद
साइंटिस्ट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)- 58 पद
साइंटिस्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रोनिक्स)- 3 पद
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार के कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री या सीजीपीए ग्रेड प्वॉइंट 6.87/10 के साथ संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
चयन और वेतन- इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपए प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।
परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा देश के 12 शहरों - अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, चंडीगढ़, चैन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली और तिरूवनन्तपुरम में होगी।
UPSC recruitment: 88 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
आवेदन का तरीका
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर 'करियर' के ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद 'अप्लाय' के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद अपने फॉर्म को सब्मिट कर दें।
DRDO में वैकेंसी, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन, 116 पदों पर होगी भर्ती

0 Comments