job in bsf: BSF में नौकरी का मौका, निकली है बंपर...

बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल के पद के लिए 1072 वेकंसी है। बीएसएफ में भर्ती होने के बाद आपकी देशभर की किसी भी सीमा पर पोस्टिंग हो सकती है। जानें, वेकंसी के बारे में डीटेल्स।

एजेंसियां | Updated:

2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट
सीमा सुरक्षा बल में भर्ती के लिए सुनहरा मौका आया है। अगर आप भी खुद को देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करने का मौका ढूंढ रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हुआ। बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल के पद के लिए 1072 वेकंसी है। बीएसएफ में भर्ती होने के बाद आपकी देशभर की किसी भी सीमा पर पोस्टिंग हो सकती है। जानें, वेकंसी के बारे में डीटेल्स:


बता दें कि बीएसएफ ने हेड कॉनस्टेबल के 1072 पदों के लिए वेकंसी निकाली है। इस पद पर 25 हजार प्रतिमाह तक की सैलरी मिलती है। आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

नेवी ऑफिसर्स भर्ती के लिए आयोजित करेगी एंट्रेंस टेस्ट, जानें पूरी डीटेल

आवेदन के करने वालों का 12वीं पास और आईटीआई होना जरूरी है। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून 2019 है। इसके बारे में अन्य जानकारी के लिए आप बीएसएफ की आधिकारिक
वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

  
  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    जॉब और उसके लिए जरूरी स्किल की जरूरत हमेशा बदलती रहती है। अगर आप बदलती हुई स्थिति के मुताबिक खुद को नहीं ढालते हैं तो काफी पीछे रह जाते हैं। हर साल का अपना अलग ट्रेंड होता है। आइए आपको साल 2019 के ट्रेंड के बारे में बताते हैं। इसमें आप जान सकेंगे कि 2019 में किस कौशल पर दक्षता होने पर आपको नौकरी के खूब अवसर मिलेंगे...

  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    आज के समय में ज्यादा से ज्यादा बिजनस डिजिटल हो रहा है। इसलिए डेटा हैंडलिंग सीखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप प्रोग्रामिंग के कुछ कोर्स और संबंधित स्किल सीख सकते हैं।

  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    कोई भी कंपनी मशीन लर्निंग के माध्यम से डेटा से फायदा उठाता है। मशीन लर्निंग स्किल में डेटा साइंस जैसे आर/पाइथन, डेटा मॉडलिंग और वैलिडेशन की तकनीक शामिल हैं।

  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    व्यापारिक संगटनों को सिस्टम ऐनालिस्ट, ऐप्लिकेशन ऐनालिस्ट और टेक्निकल अडवाइजरों की जरूरत होती है। उनको व्यापार से संबंधित समस्याओं का हल निकालना होता है, ऐप्लिकेशन का टेस्ट करना होता है और कमियों को दूर करना होता है। वे लोगों को नई टेक्नॉलजी अपनाने में भी मदद करते हैं। ये जॉब आईटी विभाग का हिस्सा है और इसके लिए जरूरी स्किल में ऑपरेटिंग सिस्टम, लैंग्वेज और डेटाबेस जैसे यूएनआईएक्स, जावा, ऑरेकल आदि की जानकारी और अनुभव होना जरूरी है।

  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    अपनी बिक्री को बढ़ाने और दोबारा बिक्री के लिए कस्टमर सक्सेस मैनेजर की जरूरत होती है। वे एक तरह से ग्राहकों की नब्ज पकड़ते हैं। जैसे ग्राहकों को क्या पसंद है, किन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए सोशल स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल और खास प्रॉडक्टों की जानकारी जरूरी है।

  • 2019 में जॉब दिलाएंगी ये 5 स्किल्स, बनें एक्सपर्ट

    किसी चीज या सर्विस को बेचना बहुत बड़ा हुनर है। वैसे तो सेल्समैन को अकसर कम करके आंका जाता है। लेकिन उनकी हमेशा मांग रहती है क्योंकि उनके पास कई तरह के कौशल होते हैं। इन कौशल में किसी से तेजी से रिश्ता बनाने का कौशल, सुनने, बोलने, समय प्रबंधन करने का हुनर, प्रॉडक्ट की जानकारी होना और मोलभाव का हुनर है। सेल्स ऐसा हुनर है जो हमेशा आपको नौकरी दिलाने में मदद करेगा।



 

Jobs Junction
News
 से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Web Title vacancy for post of head constable in bsf

(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)



Post a Comment

0 Comments