इस परीक्षा में कई कठिन सवाल भी पूछे जाते हैं जो कई बार छात्रों को कन्फ्यूज कर जाते हैं। अगर आप ठीक से तैयारी करके जाएं तो इस पेपर में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। पेपर के समय कुछ ऐसी चीजों का ध्यान रखें जो आपको अंक दिलवाने में सहायक हो सकती है।
-इकोनॉमिक्स के पेपर में ग्राफ का काफी महत्व है लेकिन केवल ग्राफ बनाने से ही आपको अच्छे अंक नहीं मिल जाएंगे। इस ग्राफ की पूरी जानकारी भी लिखें। ग्राफ और इसकी डीटेल आपको अच्छें अंक दिलवा सकती है।
-इस पेपर में कुछ टॉपिक ऐसे हैं जिनमें सबसे ज्यादा अंकों के सवाल पूछे जाते हैं इसलिए इन टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें जैसे Consumer’s Equilibrium and Demand, Producer Behaviour and Supply, Determination of Income and Employment आदि।
-पेपर से पहले कुछ समय बचा है ऐसे में केवल CBSE Class 12 Economics Syllabus 2019 पर ही फोकस करें। केवल उसी टॉपिक पर फोकस करें जो सीबीएसई ने बताएं हैं।
-ग्राफ और डायग्राम बनाकर प्रैक्टिस करें इससे आपके अंदर पेपर के दौरान डायग्राम और ग्राफ बनाने का कॉन्फिडेंस पैदा होगा। कागज और पेन से बनाकर देखें। ऐसा करने से यह आपको लंबे समय तक याद रहेगा।

0 Comments