संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन से पहले सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 के लिए जारी अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ध्यान से पढ़ें। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च शाम 6 बजे तक है। यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
https://upsconline.nic.in/
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई सीटेट मार्कशीट, सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी टेंपरिंग, डिजी लॉकर रखेगा सुरक्षित
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021
| अधिसूचना दिनांक | 04/03/2021 |
|---|---|
| परीक्षा की तिथि | 27/06/2021 |
| अवधि | एक दिन |
| आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 24/03/2021 - 6:00 बजे |
| अपलोड की तिथि | 04/03/2021 |
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठते हैं।
अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा का पहला एवं महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ होती है, जिसमें दो पेपर होते हैं।
इसे भी पढ़ें-NDA Exam 2021: ये है लिखित परीक्षा का पैटर्न, इन विषयों से आते हैं सवाल
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी अधिसूचना

0 Comments