Kvs Lucknow And Kvs Moradabad Contractual Teacher Vacancies 2021 Apply Here Direct - उत्तर...


शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के खुशखबर है। केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त कईं पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। यह भर्ती मार्च के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में हो रही है। केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर - शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। यह भर्ती संविदात्मक यानी अनुबंध आधारित है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशों के तहत भर्ती संबंधित रिक्तियों वाले केंद्रीय विद्यालयों की ओर से की जा रही है। यहां पर रिक्त पड़े शैक्षणिक और गैर - शैक्षणिक पदों पर सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। फिलहाल ये भर्तियां उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर हो रही हैं। केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ और केंद्रीय विद्यालय, मुरादाबाद की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती अधिसूचना के तहत जहां केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ में 08, 09 और 10 मार्च, 2021 को आवेदकों के सीधे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय विद्यालय, मुरादाबाद में 09 और 10 मार्च, 2021 सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों पर पहले पंजीयन कराना होगा। पंजीयन फॉर्म, रिक्त पदों की जानकारी, योग्यता और आवेदन संबंधी शर्तें आदि जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें। 





Post a Comment

0 Comments