इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अपरेंटिस के 346 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और एससी के लिए क्रमश: 179, 80, 36, 26 और 25 पद आरक्षित किए गए हैं। 5 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानना चाहते हैं तो अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभागों में 2938 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

0 Comments