Bro Recruitment 2021 Border Roads Wing Vacancy Apply For 459 Post  - रक्षा...


रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू हुई है। बीआरओ रिक्रूटमेंट 2021 के तहत रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्नीकल की भर्ती को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देता है। सीमा सड़क संगठन में रिक्त 459 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस भर्ती संबंधी पूरी जानकारी विस्तार से इस खबर में आगे दी गई है। 


यह भी पढ़ें : न कोचिंग न टेस्ट सीरीज, इंटरनेट से पढ़ाई कर आईएएस बनीं अनुकृति से जानिए सिविल सेवा के टिप्स




Post a Comment

0 Comments