
बजरंग पूनिया ने रोम के माटेयो पेलिकोन में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के फाइनल में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 2-2 से हराया.
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने आखिरी 30 सेकेंड में दो अंक बनाकर माटियो पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का बचाव किया, जिससे उन्होंने अपने वजन वर्ग में फिर से नंबर वन रैंकिंग हासिल कर ली.
बजरंग पूनिया ने रोम के माटेयो पेलिकोन में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के फाइनल में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 2-2 से हराया. इस इवेंट में बजरंग पूनिया का ये लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है और वे अब विश्व के नंबर वन पहलवान बन गए हैं.
Bajrang Punia becomes World No. 1 after bagging gold in Rome
Read @ANI Story | https://t.co/5LeWQql5F4 pic.twitter.com/xpQZCUvdWV
— ANI Digital (@ani_digital)
March 8, 2021
दूसरी बार यह रैंकिंग हासिल की
गौरतलब है कि पिछली बार रोम रैंकिंग सीरीज में बजरंग पूनिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के जॉर्डन ओलिवर को हराकर खिताब अपने नाम किया था. बजरंग पूनिया ने रोम रैंकिंग का फाइनल जीतते ही नंबर वन रैंक हासिल कर ली है. वे इससे पहले वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे. पूनिया ने दूसरी बार यह रैंकिंग हासिल की है. वे इससे पहले साल 2018 में भी विश्व के नंबर एक पहलवान थे. उन्होंने फिर से शीर्ष पर कब्जा जमाया है.
बजरंग पूनिया नंबर वन रेस्लर
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने फ्री स्टाइल कुश्ती इवेंट की विश्व रैंकिंग लिस्ट जारी की है. इसमें बजरंग पूनिया शीर्ष पर हैं. बजरंग पूनिया कोरोना के कारण एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में खेल रहे हैं. पूनिया ने रोम रैंकिंग सीरीज के सेमीफाइनल में अमेरिका के जोसेफ क्रिस्टोफर को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तुर्की के सेलिम कोजान को 7-0 से हराया था.
भारत ने सात पदक जीते
भारत ने साल की इस पहली रैंकिंग सीरीज में सात पदक जीते. महिला वर्ग में विनेश फोगाट ने स्वर्ण और सरिता मोर ने रजत पदक जीता था. ग्रीको रोमन के पहलवान नीरज (63 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते थे.
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS

0 Comments