Uppbpb Up Police Daroga Bharti Si Recruitment 9534 Posts Know All Details Here - Up Police Si Recruitment...


UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावति वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, वेतनमान -पे बैंड-9300-34800 व ग्रेड पे -4200 के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 अर्थात कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं। 





Post a Comment

0 Comments