Jobs
oi-Pallavi Kumari
MPPEB Sub Engineer results 2020-21 Declared: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) (MP Vyapam) ने सब इंजीनियर (ग्रुप 3) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम अधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और वहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं। एमपीपीईबी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2020 और 10 दिसंबर 2020 को कराई गई थी। ये मध्यय प्रदेश में 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में ली गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें MPPEB Sub Engineer results
1. सबसे पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की अधिकारिक वबेसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Group-03 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020 लिखा हुआ मिलेगा, वहां किल्क करें।
3. क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी। जहां आपको अपनाएप्लिकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। साथ ही एक प्रश्न का उत्तर देना होगा और किल्क करना होगा।
4. क्लिक करते ही MP Vyapam Sub Engineer Result 2021 आपके स्क्रीन पर होगा, जिसको डाउनलोड भी किया जा सकता है।
इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिंक के लिए यहां किल्क करें।

0 Comments