CBSE दसवीं की डेटशीट
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
CBSE class 10 date sheet 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को दसवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा की डेटशीट जारी की गई है। दसवीं कक्षा के छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन डेटशीट देख सकते हैं। सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा 4 मई से 7 जून तक होगी। परीक्षा रिजल्ट 15 जुलाई को जारी होगा। छात्र डायरेक्ट लिंक के जरिए भी दसवीं कक्षा की डेटशीट देख सकते हैं, और इसके अलावा नीचे बताए गए चरणों के जरिए भी दसवीं कक्षा की डेटशीट देखी जा सकती है।
यहां क्लिक कर देखें दसवीं की पूरी डेटशीट
ऐसे देखें CBSE दसवीं कक्षा की डेटशीट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के डेटशीट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करके आप अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Rajasthan RSOS 10th Result 2020: दसवीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
दसवीं कक्षा की डेटशीट
दिनांक | विषय |
---|---|
4 मई, 2021 | ओडिया, कन्नड़, लेप्चा |
6 मई, 2021 | अंग्रेजी |
10 मई, 2021 | हिंदी कोर्स A, कोर्स B |
15 मई, 2021 | साइंस थ्योरी |
20 मई, 2021 | होम साइंस |
21 मई, 2021 | गणित मानक, गणित बुनियादी |
27 मई, 2021 | सामाजिक विज्ञान |
29 मई, 2021 | सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर अनुप्रयोग |
यहां क्लिक कर देखें दसवीं की पूरी डेटशीट
0 Comments