Jobs
oi-Kapil Tiwari
नई दिल्ली। MPRS Bank Recruitment 2021 मध्य प्रदेश सहकारी बैंक में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने का सिर्फ अंतिम मौका बचा है। कैडर ऑफिसर के 75 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अभी भी ऑफिशियल वेबसाइट apexbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए निकली हैं भर्ती
आपको बता दें कि सहकारी बैंक में इस भर्ती के तहत चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, जनरल मैनेजर, मैनेजर अकाउंट्स, मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन और नोडल ऑफिसर समेत कुल 75 पदों पर भर्तियां निकली हैं और इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको आवेदन से संबंधित हर जानकारी मिल जाएगी।
जानिए कितना है पे स्केल?
इन भर्तियों में बात करें पे स्केल की तो 73,205 रुपए प्रति माह से शुरू होकर 1,12,430 रुपए प्रति माह तक का पे स्केल मिल रहा है। सीईओ (जीएम) के लिए कुल मासिक वेतन 1,03,345 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं मैनेजर पोस्ट के लिए 73,205 रुपये प्रतिमाह। नोडल ऑफिसर का पे स्केल 73,205 रुपये प्रतिमाह होगा।

0 Comments