64वीं BPSC की पीटी परीक्षा का आंसर शीट जारी, 1400...


बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यार्थियों ने ये परीक्षा दी है वो Bihar PCS की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नपत्रों के सभी चार सेट के लिए जारी किया गया है.

इसके साथ ही त्रुटियों पर आपत्ति के लिए भी आयोग ने अभ्यर्थियों को समय दिया है. अभ्यर्थी अपनी आपत्ति 5 जनवरी तक दर्ज करा पाएंगें जिसके लिए उन्हे सही उत्तर का प्रमाण देना होगा. बीपीएससी 64वीं सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसम्बर को आयोजित हुई थी. इस परीक्षा में करीब पांच लाख, 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) सिविल सर्विस 64वीं की परीक्षा में कुल 1400 वैकेंसी हैं जिसके लिए लगभग 5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. रिक्तियों में बिहार प्रशासनिक सेवा, सहायक निदेशक समाज कल्याण, बिहार विधानसभा सचिवालय में जन संपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, काराधीक्षक, वाणिज्य कर अधिकारी, उत्पाद अवर निबंधक,अपर निर्वाचन अधिकारी, नियोजन पदाधिकारी जैसे पद शामिल हैं.



Post a Comment

0 Comments