पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
SBI PO Mains Admit Card 2021: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि आईबीपीएस की वेबसाइट पर आज ही एसबीआई प्री परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी प्री परीक्षा में सफल हो गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा (SBI PO Mains) 29 जनवरी, 2021 को देशभर में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 2000 पीओ के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। जो उम्मीदवार प्री परीक्षा का रिजल्ट चेक नहीं कर पाएं हैं, वे नीचे दिए खबर के लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : SBI PO Result: प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2020 घोषित, इस लिंक से करें डाउनलोड
SBI PO Mains Admit Card 2021: ऐसे करें डाउनलोड -
- चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- चरण - 2 होमपेज पर SBI PO Mains एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- चरण - 3 आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- चरण - 5 आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- चरण - 6 उसे डाउनलोड करें औऱ भविष्य के लिए संभालकर रख लें।


0 Comments