Jobs
oi-Ankur Singh
UPPCL JE recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे में जो लोग सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं वो UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए जारी किए गए विज्ञापन को देख सकते हैं और इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बिजली विभाग में निकली नौकरियों पर आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2021 है।

UPPCL ने भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन का ही विकल्प दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। ये सभी फर्तियां इंजीनियरिंग की डिग्री धारकों के लिए हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री वाले छात्र इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बिजली विभाग की ओर से कुल 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://upenergy.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
बिजली विभाग की ओर से निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री का होना अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2021 से शुरू हो रही है जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवर है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपए प्रति महीने का वेतन मिलेगा। इन पदों के लिए आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है। आरक्षित वर्ग के लिए अलग-अलग छूट दी गई है।

0 Comments