Aayush Neet UG की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन...

Jobs

oi-Ankur Singh

|

Ayush NEET UG की काउंसलिंग 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACC) ने मंगलवार को तीसरे दौर की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसकी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आयुष की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगियों को 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

aayush

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार अपनी इच्छा के विकल्पों को लॉक करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है और इसके परिणाम 27 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। जिन प्रतियोगियों का चयन होगा उन्हें मॉप-अप राउंड में आयुष की काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। इसके लिए प्रतियोगियों को पहले से अलॉट हुए समय पर संस्थान में 28 जनवरी से 8 फरवरी के बीच पहुंचना होगा। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को वेबसाइट पर दिए गए शेड्यूल का विशेष रूप से ध्यान रखना है।

कैसे आयुष की काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन

पहचा चरण- आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर लॉग इन करें

दूसरा चरण- होमपेज पर यूजी काउंसलिंग पर क्लिक करें

तीसरा चरण- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिकर करें और यहां मांगी गई आवश्यक जानकारी को फिल करें

चौथा चरण- एप्लिकेशन फॉर्म सही भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।

इसे भी पढ़ें- Parkash Purab: PM मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के साहस और बलिदान को किया याद




Post a Comment

0 Comments