UPSC IFS Exam: यूपीएससी आईएफएस परीक्षा का शेड्यूल...

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस मेन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 7 मार्च तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं, वह मेन परीक्षा में बैठने के योग्य हैं। यूपीएससी आईएफएस पीटी परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को हुआ था और इसका रिजल्ट 23 अक्टूबर को जारी हुआ था।

UPSC, Indian Forest Service Main, IFS exam schedule, Education news, exam, schedule, यूपीएससी, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन, आईएफएस परीक्षा, परीक्षा, शेड्यूल

इस शेड्यूल को आप वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, इस खबर में नीचे भी शेड्यूल का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। उसपर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस मेन परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित, सांख्यिकी, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और वनस्पति विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।

यूपीएससी आईएफएस मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में IFS Mains के लिए ई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगइन करें।
  • अब आपका यूपीएससी आईएफएस मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • यहां आप एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार भविष्य की सुविधा के लिए इसका प्रिंट ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। इसका डायरेक्ट लिंक भी खबर में नीचे दिया गया है।

CAT 2020: कैट परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें चेक




Post a Comment

0 Comments