एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:14 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
UPSC EPFO Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र/शहर संसोधित करने का विकल्प दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 15 दिसंबर से परीक्षा शहर में बदलाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा: सरकार का फैसला, कोरोना की वजह से नहीं होंगी पीजी और स्नातक की परीक्षाएं
इसे लेकर संघ लोक सेवा आयोग ने एक आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 9 मई 2021 को आयोजित होने वाले प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए परीक्षा केंद्र / शहर में संशोधन का विकल्प दिया गया है। अब अभ्यर्थी
पहले से चुने गये परीक्षा केंद्र के शहर में बदलाव कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी/सेंटर बदलने के लिए अभ्यर्थियों को दो चरणों में मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर से 21 दिसंबर शाम छह बजे तक परीक्षा केंद्र के शहर में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 29 दिसंबर 2020 से 4 जनवरी 2021 तक भी अप्लीकेशन विंडो खुली रहेगी और इस दौरान भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के शहर में संशोधन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए ही परीक्षा केंद्र का शहर बदलना होगा। EPFO भर्ती परीक्षा 72 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

0 Comments