
नई दिल्ली। UPSC Civil Services Mains Admit Card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीएससी सीएसई मेन एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सीएसई मेन का आयोजन 8 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक होगा। परीक्षा का आयोजन दो सेशन में होगा। इसमें सुबह के समय 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दूसरे सेशन की परीक्षा होगी।

0 Comments